MP: 10वी एवं 12वी में फेल हुए छात्र "रुक जाना नही" योजना का लाभ लें - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 15, 2019

MP: 10वी एवं 12वी में फेल हुए छात्र "रुक जाना नही" योजना का लाभ लें


भोपाल: म. प्र. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया, इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 61.32% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में 72.37 % स्टू़डेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं।
असफल हुए विद्यार्थियों को निराश होने की जरुरत नहीं है। आप मध्य प्रदेश सरकार की "रुक जाना नहीं" योजना का लाभ ले।
इस लेख के माध्यम से "रुक जाना नहीं योजना 2019" की विस्तृत जानकारी प्राप्त करिए-
■ रुक जाना नही योजना के तहत परीक्षा तिथि:
● मध्य प्रदेश के रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की पुनः परीक्षाएं 6 जून 2019 से शुरू होगी।
■ "रुक जाना नही" योजना के लिए पंजीयन-
● इस योजना के लिए पात्र विद्यार्थीयों को 20 मई, 2019 तक एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से अथवा स्वयं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

● योजना संबंधित जानकरी व प्रवेश पत्र के लिए लिंक www.mpsos.mponline.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं। एवं मोबाइल एप mpsos से भी जानकरी ले सकते हैं।
■ परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण:
● परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण 30 मई से 05 जून, 2019 तक विकासखण्ड/तहसील के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पर वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से होंगे।
■ इस योजना के लिए पात्रता-
● माध्यमिक शिक्षा मंडल, म. प्र. भोपाल के वर्ष 2018-19 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के असफल और अनुपस्थित रहे विद्यार्थी।
● मध्यप्रदेश बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2017 में 'रुक जाना नही" के तहत 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास की है परंतु वे किसी कारणवश 12 वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे विद्यार्थी भी "रुक जाना नहीं" योजना के तहत कक्षा 12 वीं की परीक्षा में सम्मिलित होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
■ योजना के तहत अन्य जानकारी:-
● परीक्षा प्रश्न- पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
● केवल अनुत्त्तिर्ण हुए विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।
● अंकसूची म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जारी की जावेगी जिसमें पहली परीक्षा में पास किये गए विषयों के अंक भी प्रदर्शित होंगे।
● वर्ष 2019 में आयोजित प्रथम चरण में पास हुए विद्यार्थियों को हीं कक्षा 11 में नियमित प्रवेश मिलेगा। दूसरे चरण में पास हुए विद्यार्थियों को नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा। परन्तु वे वर्ष 2021 के जून माह में "रुक जाना नहीं" योजना के तहत आयोजित कक्षा 12 वीं की परीक्षा में सम्मलित हो सकेंगे।
★ नोट:
"रुक जाना नहीं" योजना के तहत परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए म.प्र, ऑनलाइन की हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं।
लेख: विनोद एम. नागवंशी-

1 comment:

  1. I love to read your thoughts and really admire your views.

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Pages