कुल 7,650 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, अब होगा इंटरव्यू
UPSC CDS II Result: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विस(CDS) II की परीक्षा का रिज़ल्ट(Result) जारी कर दिया है। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं अगर आपने भी ये परीक्षा दी थी और नतीजों का इंतज़ार था तो अब आप नतीजे चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित हुई थी जिसमें भारी तादाद में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। भले ही कुल 414 पदों पर ये वेकेंसी निकाली गई हो लेकिन 7,650 अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं जिन्हे अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगस्त, 2018 में ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसके बाद 18 नवंबर को परीक्षा हुई और अब परीक्षा के नतीजों का ऐलान भी कर दिया गया है। अगर अब तक आपने ये रिज़ल्ट चेक नहीं किया है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रिज़ल्ट जानने का शॉर्टकट तरीका क्या है।
ऐसे देखें रिज़ल्ट
यूं तो रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है लेकिन यहां हम आपको रिज़ल्ट पेज का सीधा लिंक दे रहे हैं जिससे आप फौरन अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे। ये लिंक नीचे दिया जा रहा है यहां आप रोल नंबर का मिलान कर नतीजे देख सकेंगे।

आपको बता दें कि IMA Dehradoon, Indian Naval Academy, Kerala, Air Force Academy, Hyderabad में जुलाई 2019, Officers Training Academy, chhenai में ये नया कोर्स अक्टूबर 2019 में शुरू होगा।

No comments:
Post a Comment