आचरेकर / अंतिम संस्कार में शामिल हुए सचिन और कांबली, युवा क्रिकेटर्स ने बल्ले से दी सलामी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 3, 2019

आचरेकर / अंतिम संस्कार में शामिल हुए सचिन और कांबली, युवा क्रिकेटर्स ने बल्ले से दी सलामी

  • 😐लंबे समय से बीमार थे रमाकांत आचरेकर, बुधवार शाम 6.30 बजे मुंबई में ली अंतिम सांस
  • 😐पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके आचरेकर
  • मुंबई. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इसमें सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, मुंबई के मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर, भाजपा विधायक आशीष शेलार शामिल हुए। आचरेकर की अंतिम यात्रा के दौरान युवा क्रिकेटर्स ने उन्हें बल्ले से सलामी दी। बुधवार को मुंबई में आचरेकर का निधन हो गया था। वे 87 साल के थे।


    सचिन

    सचिन ने शुरुआती दिनों में आचरेकर से क्रिकेट सीखा। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी उनसे ट्रेनिंग लिया करते थे। आचरेकर ने अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी। आचरेकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचरेकर के निधन पर शोक जताया। पीएमओ के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "यह खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"


    सचिन

    'स्वर्ग में क्रिकेट को समृद्ध करेंगे आचरेकर'
    आचरेकर के निधन पर सचिन ने कहा, ''स्वर्ग में भी अगर क्रिकेट होगा तो आचरेकर सर उसे समृद्ध कर देंगे। उनके अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी उनसे ही सीखी। मेरे जीवन में उनका योगदान शब्दों से नहीं बताया जा सकता। आज मैं जहां खड़ा हूं, उसका आधार उन्हीं ने बनाया था।''

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages