अनूठी पहल: अनाथ बच्चों को किताब, पेन-पेंसिल, बैग बाँटकर मनांयेंगे जन्मदिन - Samachar Savera - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 2, 2018

अनूठी पहल: अनाथ बच्चों को किताब, पेन-पेंसिल, बैग बाँटकर मनांयेंगे जन्मदिन - Samachar Savera


भोपाल, समाचार सवेरा न्यूज़:  सच ही कहा गया है, आज भी इंसानियत बाकी है, जिसके चलते दुनिया चल रही है, विनीत कुमार (राजा) सूर्यवंशी उन्हीं जिंदा दिल इंसानों में से एक हैं, जिन्होंने 5 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर केक काटने नही बल्कि अनाथ बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुये बांटने का निर्णय लिया है। बीते दिनों 14 सितम्बर को तामिया (छिंदवाड़ा) के युवा इंजीनियर विनोद एम. नागवंशी ने जन्मदिन के खर्चे बचाकर जरूरतमंदों की मदत करने की एक पहल शुरू की थी जिसका समर्थन हजारों लोगों ने किया था तथा विभिन्न आयोजनों में होने वाले फिजूल खर्ची को बचाकर गरीब परिवार एवं जरूरतमंदों की मदत करने का संकल्प लिया था।


 उन्ही में से एक थे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की आदिवासी तहसील तामिया के एक छोटे से ग्राम अलीवारा (बिजौरी) में 5 अक्टूबर 1989 को जन्मे Indian Reserve Force के Black Commando श्री विनीत कुमार (राजा) सूर्यवंशी। उन्होंने विनोद के कार्य की प्रशंसा कर खुद अपने जन्मदिन पर गरीब एवं अनाथ बच्चों की मदत करने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए 5 अक्टूबर को रायपुर (छत्तीसगढ़) के SOS Children Village (एसओएस बाल ग्राम) में जाकर गरीब एवं अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वें अनाथ बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुये जैसे किताब, पेन-पेंसिल, बैग आदि वितरित करेंगे। साथ ही पौधा रोपण कर अनाथ बच्चों को पर्यावरण का महत्व बातकर पौधों की देखभाल एवं पौधे लगाने के लिए प्ररित करेंगे। इस खास मौके पर उनकी पत्नी, 1 वर्षीय बेटी एवं मित्र उनके साथ उपस्थित रहेंगे। 

ज्ञात हो कि श्री विनीत कुमार सूर्यवंशी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित एरिया में तैनात हैं। वें इंडियन रिज़र्व फ़ोर्स में ब्लैक कमांडो है। तथा उनकी पत्नी श्रीमती रोहिनी सूर्यवंशी भी इंडियन रिज़र्व फ़ोर्स में लेडीज कमांडो हैं। दोनों ही नक्सल प्रभावित एरिया में देश सेवा तात्पर्य हैं तथा समय समय पर समाज कार्य में भी अपना योगदान देते रहते हैं।





यह भी पढ़े:- अनोखी पहल: जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाकर मनाया जन्मदिन

इस बाबत विनीत (राजा) ने पूछे जानें पर बताया की वो जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं, इसलिए उन्हें गरीबी का अंदाजा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कदम से जहां पुण्य मिलेगा वहीं अनाथ बच्चों को राहत।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages