एशिया कप / भारत-बांग्लादेश वनडे आज, यूएई में 23 साल बाद दोनों आमने-सामने - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 20, 2018

एशिया कप / भारत-बांग्लादेश वनडे आज, यूएई में 23 साल बाद दोनों आमने-सामने

image credit:- www.bhaskar.com

  1. मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.00 बजे शुरू होगा
  2. इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा
  • दुबई. एशिया कप में गुरुवार को सुपर-4 के मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यूएई में दोनों टीमें 23 साल बाद एक-दूसरे से खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का पिछला मुकाबला 1995 में शारजाह में हुआ था, तब टीम इंडिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया था।

    भारतीय एकादश में होगा बदलाव

    1. भारत-बांग्लादेश के बीच वनडे क्रिकेट में 15 महीने बाद कोई मुकाबला होगा। पिछली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में 15 जून 2017 को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से शिकस्त दी थी।
    2. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में पहले हॉन्गकॉन्ग फिर पाकिस्तान को हराया। भारत के तीन खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उसे अपने एकादश में बदलाव करना होगा।
    3. पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कमर में चोट लगी थी। शार्दुल ठाकुर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच के दौरान दाएं कूल्हे में और अक्षर पटेल को अंगुली में चोट लग गई।
    4. इन तीनों के स्थान पर दीपक चहर, रवींद्र जडेजा और सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया। टीम प्रबंधन हार्दिक के विकल्प के तौर पर किसे एकादश में शामिल करता है यह टॉस से पहले ही पता चलेगा।
    5. केदार जाधव ने पिछले मुकाबले में तीन विकेट लिए थे। इससे भारतीय टीम को एक गेंदबाजी विकल्प मिला। अब हार्दिक के स्थान पर मनीष पांडे को टीम में शामिल कर रोहित बल्लेबाजी मजबूत करना चाहेंगे।
    6. रोहित और शिखर धवन पहले दो मैचों में रन बनाने में सफल रहे, जबकि अंबाती रायुडू और दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी का खराब फॉर्म में होना टीम के लिए चिंता का कारण है।
    7. भारत VS बांग्लादेश
      कहां खेला गयामैचभारत जीताबांग्लादेश जीतानतीजा नहीं
      तटस्थ स्थान पर8710
      बांग्लादेश में221741
      भारत में3300
      कुल332751
    8. टीमें इस प्रकार हैं

      भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।
    9. बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन, नजमुल इस्माल।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages