एशिया कप / भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 26 रन से हराया, खलील ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 18, 2018

एशिया कप / भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 26 रन से हराया, खलील ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए

image credit:- www.bhaskar.com
  • हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • भारतीय टीम बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी
दुबई. एशिया कप के चौथे मैच में मंगलवार को भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 26 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाए। शिखर धवन ने 127 रन की पारी खेली। 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 259 रन ही बना सकी। डेब्यू मैच में खलील अहमद ने 3 विकेट लिए।
  • कुलदीप सबसे कम मैच में 50 विकेट लेने वाले भारतीय: कुलदीप यादव ने अंशुमान रथ को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सातवें विकेट के रूप में मैकेहनी को आउट कर अपना 50वां वनडे विकेट लिया। कुलदीप ने 22वें मैच में ये आंकड़ा छू लिया। उन्होंने अजीत अगरकर के रिकॉर्ड (23 मैच) को तोड़ा। डेब्यू मैच खेल रहे खलील अहमद ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट के रूप में निजाकत खान को आउट किया। उन्होंने क्रिस्टोफर कॉर्टर और एहसान खान को भी पवेलियन भेजा। युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए।

    रथ-निजाकत ने की रिकॉर्ड साझेदारी: अंशुमान रथ और निजाकत खान ने अपने देश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की। इससे पहले इन्हीं दोनों ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2016 में चौथे विकेट के लिए 170 रन जोड़े थे। निजाकत किसी एसोसिएट टीम की ओर से भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 1998 में केन्या के मॉरिस ओडुम्बे ने 83 रन बनाए थे।

    हॉन्गकॉन्ग: स्कोरबोर्ड
    बल्लेबाजरनगेंद4s6s
    निजाकत खान एलबीडबल्यू बो. खलील92115121
    अंशुमान रथ कै. रोहित बो. कुलदीप739741
    बाबर हयात कै. धोनी बो. चहल182012
    क्रिस्टोफर कॉर्टर कै. धोनी बो. खलील31100
    किंचित शाह कै. धवन बो. चहल171501
    एहसान खान कै. एंड बो. खलील222500
    एजाज खान एलबीडबल्यू बो. चहल0100
    स्कॉट मैकेहनी स्टंप धोनी बो, कुलदीप7610
    तनवीर अफजल नॉट आउट121011
    एहसान नवाज नॉट आउट2300
    रन: 259/8, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 13.
    विकेट पतन: 174/1, 175/2, 191/3, 199/4, 227/5, 228/6, 240/7, 256/8.
    गेंदबाजी: भुवनेश्वर कुमार: 9-0-50-0, खलील अहमद: 10-0-48-3, शार्दुल ठाकुर: 4-0-41-0, युजवेंद्र चहल: 10-0-46-3, कुलदीप यादव: 10-2-42-2, केदार जाधव: 7-0-28-0.

    शून्य पर आउट हुए धोनी: धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। उसके बाद धवन ने रायुडू के साथ 116 रन जोड़े। टीम का स्कोर जब 161 रन था, तब रायुडू पवेलियन लौट गए। चौथे विकेट के लिए धवन और दिनेश कार्तिक के बीच 79 रन की साझेदारी हुई। 240 के स्कोर पर धवन आउट हो गए। उनके बाद 4 बल्लेबाज 42 रन के अंदर आउट हो गए। महेंद्र सिंह धोनी शून्य, कार्तिक 33, भुवनेश्वर नौ और शार्दुल ठाकुर ने शून्य रन बनाए।

    भारत: स्कोरबोर्ड
    बल्लेबाजरनगेंद4s6s
    रोहित शर्मा कै. निजाकत बो. एहसान232240
    शिखर धवन कै. तनवीर बो. किंचित127120152
    अंबाती रायुडू कै. स्कॉट बो. नवाज607032
    दिनेश कार्तिक कै. हयात बो. किंचित333830
    महेंद्र सिंह धोनी कै. स्कॉट बो. एहसान0300
    केदार जाधव नॉट आउट282701
    भुवनेश्वर कुमार कै. अंशुमान बो. किंचित91800
    शार्दुल ठाकुर कै. कार्टर बो. एजाज0300
    कुलदीप यादव नॉट आउट0000
    रन: 285/7, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 5.
    विकेट पतन: 45/1, 161/2, 240/3, 242/4, 248/5, 277/6, 282/7.
    गेंदबाजी: तनवीर अफजल: 4-0-34-0, एहसान नवाज: 8-0-50-1, एजाज खान: 8-0-41-1, एहसान खान: 10-0-65-2, नदीम अहमद: 10-0-39-0, निजाकत खान: 1-0-15-0, किंचित शाह: 9-0-39-3.

    टीमें इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर।
    हॉन्गकॉन्ग: अंशुमान रथ (कप्तान), निजाकत खान, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, किंचित शाह, एहसान खान, एजाज खान, स्कॉट मैकेहनी (विकेटकीपर), तनवीर अफजल, एहसान नवाज, नदीम अहमद।
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages