भीषण समस्या है कुपोषण, कुपोषण समाप्त करने के लिए हमें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 23, 2018

भीषण समस्या है कुपोषण, कुपोषण समाप्त करने के लिए हमें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए



image credit:- Google images search
"आज की सोच आने वाला कल है। आज जो हम बोते हैं। उसी को कल काटने का हकदार बनते हैं। इसलिए हमें हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।" 
विनोद एम. नागवंशी-
भारत जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से जरूरतमंदों की मदत करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदत करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, आनंद का अनुभव और मानसिक शांति रहती है। वे अपनी आत्मा से अधिक जुड़े हुए महसूस करते हैं, और जीवन उनका संतोषपूर्ण होता है। दरअसल इसके पीछे गुह्य विज्ञान है, जब कोई व्यक्ति अपना मन, वचन और काया को दूसरों की सेवा के लिए उपयोग करता है तो उसे सब कुछ मिल जाता है। उसे सांसारिक सुख सुविधाओं की कभी कमी महसूस नही होती है। जब आप जरूरतमंद लोगों के लिए या दूसरों के लिए कुछ करते हैं तो उसी पल से खुशी की शुरुआत हो जाती है।


image credit:-newstracklive.com

भारत में बढ़ती कुपोषण और भुखमरी की समस्या बेहद चिंताजनक है इस गम्भीर समस्या से निपटने के लिए अब आम जनता को भी आगे आना होगा। करीब हर घर में रोज ही खाना व नाश्ता बचता है। जागरूकता के अभाव में लोग इसे कूड़े में फेंक देते हैं, जबकि यह किसी भूखे के काम आ सकता है। काम कर पाने में अक्षम और गरीबी का सामना कर रहे कई बुजुर्ग और बच्चों को अमूमन भरपेट भोजन नहीं मिलता। कई बार उन्हें भूखे भी रहना पड़ता होगा।

विभिन्न बड़ी बडी मंहगी पार्टियों में पैसा पानी की तरह बहाने से ज्यादा ख़ुशी जरूरतमंदों की सेवा में आता है, यदि बचत की गई राशि से जरूरतमंद लोगों की मदत करें, उन्हें भोजन, वस्त्र आदि दान स्वरूप दें तो देश में में भुखमरी, कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से निपटना आसान हो जायेगा।
इंजी. विनोद एम. नागवंशी ( लेखक एवं समाजसेवी )

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages