![]() |
| एशियाडः महिला तीरंदाजी टीम ने कम्पाउंड स्पर्धा का रजत जीता, भारत के 42 पदक हुए |
हॉकी के पूल मैच में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा
- भारत ने अब तक 41 पदक जीते, इनमें 8 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य
- बॉक्सिंग में सोनिया लाठेर और पवित्रा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज
खेल डेस्क. 18वें एशियाई खेल में दसवें दिन मंगलवार को 29 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के फाइनल में पीवी सिंधु अपनी चुनौती पेश करेंगी। उनका मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी थाईलैंड की ताई जू यिंग से होगा। वहीं, तीरंदाजी में भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद है। कंपाउंड टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्ग में भारत का मुकाबला कोरिया से होगा।
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम पूल ए में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। उसके सामने श्रीलंका की टीम होगी। भारत ने इससे पहले अपने सभी मुकाबले जीते हैं। इस टूर्नामेंट में हॉन्गकॉन्ग को 25-0 के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। उधर, बॉक्सिंग महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सोनिया लाठेर और पवित्रा रिंग में होंगी। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया का मुकाबला कोरिया की जो सोन से होगा। वहीं, 60 किलोग्राम भार वर्ग में पवित्रा के सामने इंडोनेशिया की हसना हुसवातुन होंगी।

टेबल टेनिस में पुरुष टीम पर सबकी नजर : टेबल टेनिस के पुरुष टीम इवेंट में भारत अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगा। हालांकि, अब तक उसके प्रतिद्वंदी का नाम तय नहीं हो सका है। सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला भी आज ही होगा। भारतीय पुरुष टीम खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। दूसरी ओर डाइविंग के फाइनल में भारत के रामनंद शर्मा और सिद्धार्थ बजरंग देश को मेडल दिलाना चाहेंगे।
एथलेटिक्स में पदक की उम्मीद : महिला जेवलिन थ्रो में भारत की अनु रानी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उनसे पहले पुरुष वर्ग में नीरज चोपड़ा ने देश को स्वर्ण पदक जिताया था। पुरुष 800 मीटर दौड़ में भारत के जिन्सन जॉनसन और मंजीत सिंह ट्रैक पर होंगे। वहीं, महिला 5 हजार मीटर दौड़ में सूर्या लोंगनाथन और संजीवनी बाबूराव चुनौती पेश करेंगी।
पदक तालिका (27-08-2018, रात 10:00 बजे तक)
| क्रम | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| 1 | चीन | 86 | 62 | 43 | 191 |
| 2 | जापान | 43 | 36 | 57 | 136 |
| 3 | कोरिया | 28 | 36 | 42 | 106 |
| 4 | इंडोनेशिया | 22 | 15 | 27 | 64 |
| 5 | ईरान | 17 | 15 | 15 | 47 |
| 9 | भारत | 8 | 13 | 20 | 41 |

No comments:
Post a Comment