बढ़ी तनातनीः ईरान ने किया 20 रॉकेट से हमला, इजराइल ने भी दागी मिसाइलें - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 10, 2018

बढ़ी तनातनीः ईरान ने किया 20 रॉकेट से हमला, इजराइल ने भी दागी मिसाइलें

इजरायल की सेना ने बताया कि सीरिया में मौजूद ईरानी सेना ने गोलन हाइट्स स्थित इजरायली सेना के ठिकानों पर करीब 20 रॉकेट और मिसाइलें दागी हैं। उधर सीरिया ने भी इजरायल पर मिसाइल दागने का आरोप लगाया है।



आईएसआईएस के धमाकों के बाद पिछले कुछ दिनों से शांत पड़े सीरिया में एक बार फिर रॉकेट और मिसाइलों की गूंज सुनाई देने लगी। यहां ईरान ने रॉकेट से हमला किया है। दरअसल ये आरोप इजरायल ने लगाया है। उसका कहना है कि ईरानी सुरक्षाबलों ने सीरिया बॉर्डर पर उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। 
इजरायल की सेना ने आज (10 मई) को बताया कि सीरिया में मौजूद ईरानी सेना ने गोलन हाइट्स स्थित इजरायली सेना के ठिकानों पर करीब 20 रॉकेट और मिसाइलें दागी हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनथन कॉनरिक्स ने पत्रकारों को बताया कि मिसाइलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि मिसाइल-रोधी प्रणाली ने उन्हें बीच में ही नष्ट कर दिया।
नेतन्याहू सरकार ने भी दावा है कि इजरायल अधिकृत गोलन हाइट्स में सीरिया से सटी सीमा पर उसके सैन्य ठिकानों पर अटैक किया गया, जिसमें 20 रॉकेट और मिसाइल दागे गए। ये हमला इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के रूस दौरे के बीच हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि इजरायल को ईरान से अपनी सुरक्षा करने का पूरा हक है।
सीरिया का इजराइल पर हमले का आरोप
उधर सीरिया ने भी इजरायल पर मिसाइल दागने का आरोप लगाया है। दमिश्क से आयी खबर के अनुसार, सीरिया की विमान-रोधी प्रणाली ने गुरुवार सुबह इजरायल की ओर से सीरिया पर दागी गयी मिसाइलों को नष्ट किया। सरकारी संवाद समिति सना ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
इजरायली सेना ने सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले
इजरायल की सेना ने कहा कि उसने रात भर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए। इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘इजरायली सेना ने सीरिया में ईरानी सेना के कई ठिकानों पर हमले किए।
प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुफिया, साजो-सामान, भंडार गृह और वाहनों को निशाना बनाया। हाल के वर्षों में ईरान के ठिकानों के खिलाफ यह इजरायली सेना का सबसे बड़ा अभियान है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल तनाव बढ़ाना नहीं चाहता।
नेतन्याहू का ईरान पर आरोप 
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते मंगलवार (8 मई) को ईरान पर सीरिया में 'बेहद खतरनाक हथियार' तैनात करने का आरोप लगाया था। साइप्रस की राजधानी निकोसिया की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने एक बयान में कहा था, "ईरान इजरायल के विनाश के खास उद्देश्य से हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए सीरिया में बहुत ही खतरनाक हथियार तैनात कर रहा है।"
उन्होंने कहा था, "वह (ईरान) खुले तौर पर हमारे विनाश, धरती के नक्शे से इजराइल को मिटाने की बात करता है और हमारे खिलाफ लगातार बिना किसी उकसावे के आक्रामकता का प्रदर्शन करता है।" 

News Source::This article has been taken from https://www.livehindustan.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages