जयपुर: आईपीएल में आज दिल्ली डेयर डेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की खास बात ये है कि 2 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान और दिल्ली डेयर डेविल्स दोनों ही अपने शुरुआती मैच हार चुकी हैं। जाहिर सी बात है कि दोनों टीमों को इस मैच में पूरा दमखम लगाना होगा। गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे दोनों के लिए भी ये मैच खास मायने रखता है।
दरअसल, इस फॉर्मेट में पिछड़ने का मतलब है कि टीम के साथ कप्तानों पर भी दबाव आना। वैसे भी गंभीर और रहाणे दोनों ही इस सीजन में अलग टीमों से खेल रहे हैं। गंभीर पहली बार अपने होम टाउन दिल्ली के कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, रहाणे के लिए भी आईपीएल में कप्तानी का ये पहला ही मौका है।
किसकी क्या ताकत?
- दिल्ली डेयर डेविल्स: इसमें कोई शक नहीं कि दिल्ली की बल्लेबाजी कप्तान गौतम गंभीर के कंधों पर टिकी होगी। अब सवाल ये है कि वो टीम की बैकबोन हैं। उनके साथ कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज हैं। ये बैटिंग लाइनअप किसी भी बॉलिंग साइड पर भारी पड़ सकता है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में शुरुआत तो अच्छी की। कुछ शॉटस भी लगाए। लेकिन, बाद में विकेट खो बैठे।

इसके बाद टीम पिछड़ती चली गई। अगर बॉलिंग की बात करें तो मोहम्मद शमी जैसा बॉलर उनके पास है। शमी अगर शुरुआत में विपक्षी टीम पर दबाव बना लें तो दिल्ली के लिए बेहतर होगा। उनके पास क्रिस मॉरिस जैसा शानदार ऑलराउंडर और कगीसो रबाडा जैसा शमी की तरह रफ्तार वाला पेसर भी है। देखना ये है कि गंभीर आज टीम का कॉम्बिनेशन क्या रखते हैं?
- राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान पिछले मैच में काफी हल्का खेली। सनराइजर्स ने पहले तो उन्हें सिर्फ 125 के मामूली स्कोर पर सीमित कर दिया और बाद में 25 बॉल्स पहले ही मैच जीत लिया। टी20 के लिहाज से यह बड़ी हार है। जाहिर सी बात है कि रहाणे की टीम को पिछली हार भूलकर नए सिरे से संघर्ष करना होगा। यहां ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि रॉयल्स इस सीजन का अपना पहला मैच होम ग्राउंड पर खेल रहे हैं। दर्शकों का उन्हें सपोर्ट मिलेगा। रहाणे के अलावा उनके पास जोस बटलर बेन स्टोक्स जैसे खतरनाक बैट्समैन हैं। वहीं बॉलिंग में स्टोक्स के साथ ही जयदेव उनादकट भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

No comments:
Post a Comment