अल्जीरिया में सेना का एयरक्राफ्ट रनवे के पास क्रैश हुआ, 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 11, 2018

अल्जीरिया में सेना का एयरक्राफ्ट रनवे के पास क्रैश हुआ, 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 200 सैनिक सवार थे।
Image Credit:https://www.bhaskar.com

अलजीयर्स: अल्‍जीरिया में बुधवार को सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इसमें 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में 200 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें 14 एंबुलेंस लगाई गई हैं।
Image Credit:https://www.bhaskar.com

कहां हुआ हादसा?
- एजेंसी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे राजधानी अलजीयर्स से 20 मील दूर बौफारिक में हुआ।
- बताया जा रहा है कि हादसा रनवे के पास ही हुआ। हालांकि, इसकी वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
Image Credit:https://www.bhaskar.com
बचने की उम्मीद कम
- 'अल अरेबिया' के मुताबिक, विमान पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है। 
- गल्फ रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान में सैन्यकर्मी और सैन्य उपकरण थे। घटनास्थल की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिससे इमरजेंसी सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages