टीवी सेलेब्स की बात की जाए तो सभी इन दिनों बहुत ही एक्साइटेड नजर आए है। जी दरअसल में कई सेलेब्स ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की यादें ताजा करने के लिए मीडिया से बातें की है। इन सभी सेलेब्स में तेजस्वी प्रकाश, वत्सल शेठ और प्रियंवदा कांत है जिन्होंने बताया है कि वे मकर संक्रांति या लोहड़ी पर क्या करते थे।
अभी हाल ही में प्रियंवदा कांत ने बताया "मेरे पास बचपन से त्यौहार की बहुत सारी यादें हैं। चूंकि मैं दिल्ली से हूं, हम लोहड़ी के त्यौहार के लिए बहुत उत्सुक रहते थे। मैं और मेरे दोस्त एक साथ अलाव के आसपास नाचते थे और इसमें बहुत मजा आता था।"
इसके बाद वत्सल शेठ ने भी कहा कि की वे हर साल पतंग उड़ाने के लिए अहमदाबाद जाते है क्योंकि वहां का वातावरण उत्सवमय होता है और वहां काफी आंनद आता है। लेकिन अब इस साल 'हासिल' के तंग कार्यक्रम के कारण वे अहमदाबाद नहीं जा पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पतंग उड़ाना गुजरातियों के खून में है। वत्सल अहमदाबाद तो नहीं जाएंगे लेकिन वे इस साल शो के सेट पर पतंग उड़ाने का लुत्फ़ उठाएंगे।
आगे तेजस्वी प्रकाश ने भी बताया कि - "मकर संक्रांति का त्यौहार मेरे लिए बहुत जरुरी होता है। मेरा राजस्थान के साथ एक विशेष संबंध है, यहां तक कि मेरे पिछले शो की शूटिंग भी वहीं हुई थी। हमें बहुत मजा आया था, हमने पतंग उड़ाई और मिठाई खाई। यह शांति, समृद्धि और नई शुरूआत का त्यौहार है। मुझे आकाश में सुंदर और रंगीन पतंगों को देखना सबसे अच्छा लगता है।"
News Source::This article has been taken from https://www.newstracklive.com/

No comments:
Post a Comment