Jio के टेलिकॉम बाजार में कदम रखने के बाद से ही अन्य कंपनियों के बीच डाटा वॉर छिड़ गया था। कंपनियों ने डाटा के दाम काफी कम कर दिए थे। अब इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने 399 रुपये के प्लान को अपग्रेड किया है।
एयरटेल के नए 399 रुपये वाले पैक में कंपनी अपने यूजर्स को रोजाना एक जीबी 4जी डाटा दे रही है। इस पैक की वैलिडिटी 70 दिनों के लिए होगी। वहीं, इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल, एसटीडी), सौ मैसजेस रोजाना आदि जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
हीं, इसके पहले एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में रोजाना एक जीबी डाटा मिल रहा था। हालांकि, इसकी वैधता महज 28 दिनों के लिए ही थी। अगर रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी 1.5 जीबी डाटा रोजाना दे रही है। इसके अलावा वॉयस कॉल्स और एसएमएस जैसी तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी।
इसके अलावा एयरटेल ने 93 रुपये का प्लान भी उतारा है। इसमें दस दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 SMS, रोजाना 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके विपरीत जियो के 98 रुपये वाले प्लान में सभी सुविधाएं एयरटेल जैसी ही मिल रही हैं लेकिन इसमें वैधता 10 दिनों के बजाए 14 दिनों की है।
No comments:
Post a Comment