'भारत के वीर' को सलाम: जवानों की मदद को जुटाए 12.93 करोड़, नए गीत से लॉन्च हुआ एप - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 20, 2018

'भारत के वीर' को सलाम: जवानों की मदद को जुटाए 12.93 करोड़, नए गीत से लॉन्च हुआ एप

ड्यूटी पर मारे जाने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के परिवारों की मदद के लिए शुरू की गयी पहल 'भारत के वीर' के एक हिस्से के तौर पर आज एक आधिकारिक गीत लॉन्च किया गया।

गायक कैलाश खेर द्वारा तैयार किए गए और गाए गए इस गीत को यहां एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू और हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान इस निधि के लिए 12.93 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई। अक्षय कुमार, कैलाश खेर और कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों की सहभागिता और योगदान से यह राशि जुटाई जा सकी। इस कार्यक्रम में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख मौजूद थे। 
कैलाश खेर ने कहा, 'हमने यह गीत लॉन्च कर दिया गया है। मैं सभी संगीत प्रेमियों से इस गीत को डाउनलोड करने को कहना चाहता हूं। इसके डाउनलोड से जो भी राशि मिलेगी उसे इस प्रयास के लिए दिया जाएगा।'
इस गान को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाले रिजीजू ने कहा, 'मैं जानता था कि एक देशभक्ति गाने के लिए सबसे जचने वाली आवाज कैलाश खेर की है। उनका नाम अपने आप ही मेरे दिमाग में आया। अक्षय कुमार ने भी खेर के साथ यह गीत गाया।'

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages