शरीर में इस जगह छिपाता था नोटों को, पढ़ें बैंक नोट प्रेस से नोट चोरी की पूरी कहानी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 19, 2018

शरीर में इस जगह छिपाता था नोटों को, पढ़ें बैंक नोट प्रेस से नोट चोरी की पूरी कहानी

टीआई उमरावसिंह आरोपी मनोहर वर्मा को उसके घर पहुंचे तो वहां भी उसने शातिराना हरकत करने की कोशिश की।
Image Credit:https://www.bhaskar.com/ मनोहर लाल के घर से पुलिस ने 90 लाख रुपए बरामद किए।

इंदौर:देवास में बैंक नोट प्रेस से नोटों की गड्‌डी चुराने वाला डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर मनोहर वर्मा तीन महीने से भी ज्यादा समय से नोटों की चोरी कर रहा था। खास बात ये है कि चोरी के लिए वह अपने जूते और मोजे का सहारा लिया करता था। शुक्रवार को बीएनपी स्थित ऑफिस और साकेत नगर स्थित उसके घर पर पुलिस ने दबिश दी तो 90.5 लाख रुपए के 200 और 500 के नोट बरामद उन्हें मिले।
200 और 500 के नोट बरामद
Image Credit:https://www.bhaskar.com/ पलंग में निकली नोटों की गड्डियां
देवास में बैंक नोट प्रेस से नोटों की गड्‌डी चुराते गिरफ्तार किए गए डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर मनोहर वर्मा निवासी साकेत नगर देवास को कोर्ट ने 22 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उसके बीएनपी स्थित ऑफिस और साकेत नगर स्थित घर से 90.5 लाख रुपए के 200 और 500 के नोट बरामद हो चुके हैं। पुलिस उसके शहर के अन्य ठिकानों व इंदौर में भी जांच करेगी। बीएनपी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी पुलिस तलब करने की तैयारी कर रही है, इसके लिए जल्द नोटिस भेजने के संकेत पुलिस अधिकारियों ने दिए हैं।
Image Credit:https://www.bhaskar.com/
जूते में छिपाकर लेकर जाता था नोट।

- पकड़े जाने पर भी छुपा रहा था नोटों की गडि्डयां, सख्ती करने पर दीवान खोल निकाले बॉक्स
बीएनपी के डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर के दफ्तर के लॉकर और बक्से में 26 लाख रु से ज्यादा के नोट मिलने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। बरामद राशि भी पुलिस को सौंप दी गई। इसके बाद बीएनपी थाने के टीआई उमरावसिंह आरोपी मनोहर वर्मा को लेकर उसके साकेत नगर स्थित घर पहुंचे।
Image Credit:https://www.bhaskar.com/इस प्रकार चुराता था नोट।
- सीआईएसएफ के अफसर भी साथ थे। यहां घर में घुसते ही एक महिला इन अफसरों से कहती है- वे खुद बताकर दे तो रहे हैं। अफसर ने कहा- हां, ठीक है। मनोहर एक कपड़े की बड़े झोले में 500 और 200 के नोटों की गडि्डयां निकालकर अपने दीवान पर जमाने लगता है। पहली बार में 20 से अधिक गडि्डयां मिलीं। फिर दूसरी थैली से नोट निकालकर रखता है, इसमें भी 10 से अधिक गडि्डयां थीं। इसके बाद अफसर कहते हैं कि जल्दी दीजिए, और कहां है। इस पर लंबी सांस लेते हुए मनोहर ने जवाब दिया- नहीं सर, बस हो गई। यह सुनकर अफसर बोले कि और बताओ। हो तो निकाल दो। मनोहर- नहीं बस। अफसर ने कहा- हम दोबारा आएंगे और फिर से पूरी जांच करेंगे। तब अगर निकल गई तो पूरे परिवार को इसमें लपेटेंगे, अभी सिर्फ आपको कर रहे हैं। जल्दी बताओ। अंतत: मनोहर उसी कमरे में रखे दीवान से बेड शीट हटाता है और अंदर से जूते के दो बक्से निकालता है। इन दोनों में नोट की गडि्डयां भरी हुई थीं।
Image Credit:https://www.bhaskar.com/जब्त नोट।
- अफसर कहते हैं कि- आप भी क्या टुकड़ों-टुकड़ों में नोट निकाल रहे हो, एक बार में निकाल दो जितने भी हैं। फिर एक अन्य कमरे में 500 की 14 और 200 की दो गडि्डयां और मिली हैं। पुलिस ने बताया जब्त किए गए नोट कितने रिजेक्टेड हैं, कितने सही हैं, कहां पर छपाई हुई आदि सभी की पुष्टि के लिए बीएनपी प्रबंधन से सत्यापन कराया जाएगा।
Image Credit:https://www.bhaskar.com/आरोपी मनोहर वर्मा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages