पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर छिंदवाड़ा में पुलिसकर्मी ने तानी दो बार बंदूक - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 15, 2017

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर छिंदवाड़ा में पुलिसकर्मी ने तानी दो बार बंदूक

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर छिंदवाड़ा में पुलिसकर्मी ने तानी दो बार बंदूक

छिंदवाड़ा: सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ पर शुक्रवार की शाम एक पुलिसकर्मी ने दो बार बंदूक तानी । पुलिसकर्मी को वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने अपने कब्जे में लेकर बंदूक छुड़ा ली।
यह घटना तब हुई, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ शिकारपुर हवाई पट्टी से अपने प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। एसपी ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। घटना के वक्त कमलनाथ के सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं थे।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ दिल्ली जाने के लिए शिकारपुर स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा के लिए वहां पर कुंडीपुरा थाने के टीआई रत्नेश मिश्रा के साथ पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रत्नेश पवार मौजूद था।
कमलनाथ जब हवाई पट्टी पहुंचे आरक्षक रत्नेश पवार अचानक उन पर बंदूक तान दी साथी पुलिकर्मियों ने तुरंत रत्नेश को पकड़ लिया और उसे एक तरफ कर दिया लेकिन थोड़ी ही देर में रत्नेश ने फिर कमलनाथ पर बंदूक तानी तो टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने उसे पकड़कर उससे बंदूक छीन ली।
बताया जाता है कि जिस वक्त आरक्षक ने बंदूक तानी, उस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी वहां नहीं थे। इस घटना के विरोध में छिंदवाड़ा जिले के सभी कांग्रेस विधायक शनिवार को ज्ञापन सौंपेंगे। एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि आरक्षक रत्नेश पवार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
News source:यह आर्टिकल http://naidunia.jagran.com से लिया गया है 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages