मल्लिका की कमर पर ऐसा करना चाहता था प्रोड्यूसर, सुनने वालों के उड़ जाएंगे होश - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

मल्लिका की कमर पर ऐसा करना चाहता था प्रोड्यूसर, सुनने वालों के उड़ जाएंगे होश

 एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला चुकी हैं. मल्लिका (Mallika Sherawat) को अपनी इस इमेज के कारण कई तरह की अजीब डिमांड का सामना भी करना पड़ा.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला चुकी हैं. मल्लिका (Mallika Sherawat) को अपनी इस इमेज के कारण कई तरह की अजीब डिमांड का सामना भी करना पड़ा. एक प्रोड्यूसर ने मल्लिका से उनकी कमर पर चपाती बनाने की बात तक कह डाली थी.

प्रोड्यूसर ने रखी अजीब डिमांड
मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने यह खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने बताया कि एक प्रोड्यूसर उनके पास अजीब आइडिया लेकर आया था, जो कि एक सॉन्ग सीक्वेंस को लेकर था. मल्लिका ने बताया, 'प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि बड़ा हॉट सॉन्ग है. ऑडियंस को कैसे पता चलेगा कि आप कितनी हॉट है? आप इतनी हॉट है कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं.' मल्लिका ने कहा कि कितनी अजीब बात है. आपने कभी ऐसा कुछ सना है?

भड़क गई थीं मल्लिका शेरावत
प्रोड्यूसर की इस बात मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) भड़क गईं. उन्होंने कहा, 'नहीं, हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैंने सोचा कि यह कितना फनी और ऑरिजनल है. यह एक ऑरिजनल आइडिया है.' उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझ पाती हूं कि इंडिया में हॉट का मतलब क्या समझा जाता है. मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं के लिए हॉटनेस को लेकर एक अजीब धारणा है. मैं इसे नहीं समझ पाती हूं. बेशक अब बेहतर है, लेकिन जब मैंने करियर शुरू किया था तब यह बहुत अजीब था. 

सीरीज 'नकाब' में नजर आई थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'नकाब' में नजर आई थीं. इस सीरीज में ईशा गुप्ता और गौतम रोड़े ने भी काम किया था. मल्लिका (Mallika Sherawat) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages