जानिए एक घंटे में कितनी कमाई करते हैं मुकेश अंबानी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 6, 2021

जानिए एक घंटे में कितनी कमाई करते हैं मुकेश अंबानी




 एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इनका लाइफस्टाइल, काम करने का तरीका और लग्जरी शोक हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं. हालाँकि आज इस लेख में हम जानेगे कि मुकेश प्रति घंटे कितनी कमाई करते हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून में खत्म तिमाही में 6.32 करोड़ रुपये प्रति घंटे का लाभ कमाया. पिछली तिमाही में कंपनी ने एक घंटे में करीब 3.79 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया. पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के प्रति घंटे में 67 फीसदी का फायदा हुआ हैं.

डे बेसिस के मुताबिक पिछली तिमाही के समय रिलायंस ने 151.71 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि एक वर्ष पहले तक 91 करोड़ रुपये डेली के मुनाफे अपेक्षा काफी अधिक है. रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी की कंपनी में 42% हिस्सेदारी है. साल की शुरुआत से अंबानी ने अपनी संपत्ति 4519.6 करोड़ रुपये या प्रतिदिन औसतन 212.6 करोड़ रुपये या 8.85 करोड़ रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से वृद्धि देखी हैं.


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर शुक्रवार(30 जुलाई) को फ्लैट मुंबई मार्केट में लगभग 1 फीसदी टूटकर 2035.40 रुपये पर बंद हुआ और कंपनी की मार्किट कैप 12,90,330 करोड़ रुपये हो गयी. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 7,74,6250 करोड़ रुपये हो गई हैं.

रिलायंस का प्रॉफिट 1745.7 करोड़ रुपये रेवेन्यू पर दर् किया गया, जोकि 72.74 करोड़ रुपये के प्रति घंटा है. रेवेन्यू में 57.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई हैं. पिछली तिमाही में आरआईएल का निर्यात 56,156 करोड़ रुपये रहा जोकि एक दिन में 617 रुपये या प्रति घंटे 25.71 रुपये से अधिक का औसत निर्यात था.


कंपनी को जियो टेलिकॉम से प्रतिदिन लगभग 244.69 करोड़ रुपये, रिटेल ऑपरेशंस से प्रतिदिन 423.59 करोड़ रुपये और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) करोबार से 1134.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है. एक घंटे के अनुसार जियो से राजस्व 10.19 करोड़ रुपये रहा. जबकि रिलायंस रिटेल राजस्व 17.64 करोड़ रुपये रहा.

News Source:this article has been taken from https://hindivirals.com/ 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages