आखिर किस कारण से आज तक कुँवारे है रतन टाटा,सालों बाद आज सामने आया सच - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 20, 2021

आखिर किस कारण से आज तक कुँवारे है रतन टाटा,सालों बाद आज सामने आया सच


मित्रों जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि जीवन में शादी का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है, क्योंकि शादी ही एक ऐसा बंधन है जो दो दिलो के साथ साथ दो परिवारों को भी जोड़ता है। आपको बताते चलें कि शादी ही एक ऐसा बन्धन है जिससे आगे का जीवन सही तरीके से चल पाता है, पर कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्होने किसी कारण वश पूरा जीवन शादी न करने का फैसला कर लिया। आज हम एक ऐसे ही शख्स के संबंध में बात करने वाले है, जो रतन टाटा के नाम से प्रसिद्ध है। अक्सर लोगों के मन में ऐसा सवाल उठता होगा कि आखिर किस कारण से आज तक कुँवारे है रतन टाटा? तो आइए जाने रतन टाटा के शादी न करने के पीछे की वजह, जिसे सुन आप लोग भी सोच में पड़ जायेगें। 

 

 आपको बता दें कि, एयर इंडिया की बोली टाटा सन्स ने जीत ली, कंपनी ने इस सरकारी एयरलाइंस के लिए सबसे अधिक 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई, इसी के साथ एयर इंडिया करीब 68 साल बाद फिर से टाटा समूह के पास लौट आई है, इस मौके पर समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा  ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया कि ‘वेलकम बैक होम’! इसी के साथ उन्होंने एयर इंडिया की 1932 में शुरुआत करने वाले विजनरी बिजनेसमैन जे,आर,डी, टाटा का एअर इंडिया के साथ एक फोटो और मेसेज भी शेयर किया है, रतन टाटा अपने सरल स्वभाव और व्यक्तित्व को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यहां तक फैन्स ने उन्हें भारतरत्न देने की मांग तक उठाई है।


आपकी जानकारी के लिये बता दें कि टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कई बार अपनी निजी जिंदगी और प्रेम कहानी को लेकर बात की है, टाटा संस के 82 वर्षीय एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा को दो साल तक एक कंपनी में काम करने के दौरान लॉस एंजिल्स में प्यार हो गया था, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण तनाव ने उन्हें शादी करने से रोक दिया, उनका बचपन काफी खुशहाल था, लेकिन माता-पिता के तलाक की वजह से उन्हें और उनके भाई को थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, रतन टाटा ने अपनी लव स्टोरी को लेकर बताया था कि “यह एलए में हुआ था, मुझे प्यार हो गया और शादी तक होने वाली थी, लेकिन मैंने उसी वक्त अस्थायी रूप से भारत लौटने का फैसला किया था, क्योंकि मैं अपनी दादी से लगभग 7 सालों से दूर था, इसलिए मैं उनसे मिलने वापस आया और सोचा कि जिससे मैं शादी करना चाहता हूं वह मेरे साथ भारत आएगी, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण उनके माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हुए और रिश्ता टूट गया,” इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्‍ट न्‍यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।

News Source:this article has been taken fromhttps://bbcnewso.com/



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages