शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan को आज हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. NCB ने आर्यन खान को रेव पार्टी से ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था.
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे Aryan Khan को आज 25 दिन बाद जमानत मिल गई है. आर्यन (Aryan Khan) के साथ-साथ अरबाज (Arbaz Khan) और मुनमुन धमेचा को भी जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत को लेकर पिछले तीन दिनों से सुनवाई चल रही थी. आज इस मामले पर फैसला आ चुका है और जमानत वाले फैसले पर कोर्ट की विस्तृत कॉपी कल आएगी.
इस दिन आएंगे जेल से बाहर
ड्रग्स केस में आर्यन खान (Aryan Khan) का पक्ष रख रहे वकील मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatagi) ने कहा, 'बॉम्बे HC ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान (Aryan Khan), अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा. उम्मीद है कल या शनिवार तक सभी जेल से बाहर आ जाएंगे.'
थोड़ा फायदा, थोड़ा नुकसान हुआBombay High Court grants bail to Aryan Khan in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/MerVWcfpYZ
— ANI (@ANI) October 28, 2021
मुकुल रोहतगी ने कहा, 'अदालत से आदेश जारी होने के बाद वे (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा) जेल से बाहर आएंगे. मेरे लिए यह एक सामान्य मामला है - कुछ फायदा और कुछ नुकसान हुआ है. मुझे खुशी है कि उन्हें (आर्यान खान को) जमानत मिल गई है. मालूम हो कि वकील मुकुल रोहतगी पूर्व एजी हैं जो पिछले कुछ दिनों से बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन (Aryan Khan) की जमानत के लिए लड़ रहे हैं.
News Source:this article has been taken from https://zeenews.india.com/

No comments:
Post a Comment