कन्नड़ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार 29 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके दुनिया को अलविदा कह जाने से हर जगह शोक की लहर है। वहीं एक्टर के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रही है। इसी बीच कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पुनीत के अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचे है, जहां से उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ एक्टर पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।
Bengaluru | Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot
— ANI (@ANI) October 30, 2021
and CM Basavaraj Bommai pay respects to late actor #PuneethRajkumar pic.twitter.com/lHK0zFBpaB
News Source:this article has been taken from https://www.bollywoodtadka.in/


No comments:
Post a Comment