NTA का कहना है कि अन्य महत्वपुर्ण परीक्षाओं की तारीख, BHU के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख से टकरा रही थी. इसलिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीख को रिशिड्यूल किया गया है.
Banaras Hindu University Admissions 2021: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट nta.ac.in और bhuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. यह एग्जाम केंद्रीय परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही है.
कब होगी परीक्षा
BHU का एंट्रेंस एग्जाम 28 सितंबर से 30 सितंबर तक और 1, 3 व 4 अक्टूबर को पूरे देश में आयोजित की जाएगी. NTA द्वारा यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट्स (CBT)/ हाइब्रिड (टैबलेट)/ पेन और पेपर मोड (OMR बेस्ड) के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है.
स्टूडेंट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है रिशिड्यूल
NTA के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुछ टेस्ट पेपर्स को रिशिड्यूल किया गया है. NTA के मुताबिक, अन्य महत्वपुर्ण परीक्षाओं की तारीख, BHU के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख से टकरा रही थी. इसकी वजह से ऐसे स्टूडेंट्स को दिक्कत हो रही थी, जिन्होंने दोनों जगह एडमिशन के लिए अप्लाई किया है. इसे ध्यान में रखते हुए BHU के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख को रिशिड्यूल किया गया है. इसके तहत, B.P.Ed (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख को रिशिड्यूल किया गया है और यह परीक्षा अब 29 सितंबर को होगी.
स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट bhuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट में आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तारीख डालना होगा. कुछ अन्य पाठ्यक्रमों जैसे B.Ed.- मानविकी और सामाजिक विज्ञान, B.Ed.- गणित: गणित/सांख्यिकी, B.Ed.- स्पेशल एजुकेशन – V. I. & H. I. (गणित), BSc Ag. /BSc Ag. RGSC, B. Ed. स्पेशल एजुकेशन – V. I. & H. I. (सामाजिक विज्ञान और मानविकी) के एंट्रेंस एग्जाम की संशोधित तारीख संबंधी घोषणाएं जल्द की जाएंगी.
News Source:this article has been taken from https://www.financialexpress.com/

No comments:
Post a Comment