Breaking News : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, कूपर अस्पताल ने की पुष्टि - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 1, 2021

Breaking News : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, कूपर अस्पताल ने की पुष्टि

 

मुंबई के कूपर अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था उस वक्त तक उनका निधन हो चुका था. अस्पताल में अब उनके पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है.




टीवी के बड़े चेहरे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. खबरों के मुताबिक उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है.

सुबह 9.25 पर सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया .इसके पहले जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला रात को सोते समय कुछ दवा खाई थी और वह सोने चले गए सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार और घर में मौजूद सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

मुंबई के कूपर अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था उस वक्त तक उनका निधन हो चुका था. अस्पताल में अब उनके पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है.

अस्पताल का ये भी कहना है कि उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे. पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages