कहानी सच्ची है: सीएचओ सुश्री आरती नागवंशी ग्रामीणों को कर रहीं हैं टीकाकरण के लिए जागरूक। - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

कहानी सच्ची है: सीएचओ सुश्री आरती नागवंशी ग्रामीणों को कर रहीं हैं टीकाकरण के लिए जागरूक।

 


टीकाकरण महाअभियान: टीकाकरण के महत्व के संदेश को जनसमुदाय तक पहुँचा रहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री आरती नागवंशी।

टीकाकरण के लिए उत्साह से पहुँच रहें है ग्रामीण।

चाँवलपानी (तामिया)।
कोरोना काल में खुद की परवाह न करते हुए मरीजों की जांच, इलाज व टीके में निरंतर लगे कोरोना वारियर्स पर सभी को नाज है। कोरोना संक्रमण से जहां पूरा देश संकट में आ गया। तो वहीं संकट के समय में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन रात एक कर पसीना बहाया। 
ऐसी ही एक कोरोना वारियर्स हैं छिंदवाड़ा जिले की तामिया तहसील के उप-स्वास्थ्य केन्द्र खापासानी (चाँवलपानी) में पदस्थ सीएचओ सुश्री आरती नागवंशी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए इन दिनों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण का कार्य युद्घ स्तर पर चल रहा है।

 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आरती नागवंशी टीकाकरण के महत्व के बारे में ग्रामीणों को घर-घर जाकर उत्साहित व जागरूक कर रही हैं। वही उनके स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित ग्राम खमंत्रा, मानेगांव, पौड़ी, केवलारी, खापासानी, चाँवलपानी व आस-पास के महिला, पुरुष व युवा भी उत्साह के साथ टीके का पहला व दूसरा डोज लगवाने टीकाकरण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

 उप-स्वास्थ्य केंद्र खापासानी (चाँवलपानी) में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुश्री आरती नागवंशी पिछले कोरोना काल से लेकर अब तक लगातार डयूटी कर स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने खुद की व परिजनों की परवाह किए बिना कोरोना संक्रमण के बीच कैम्प कर एवं दस्तक अभियान के तहत घर-घर दस्तक देकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई हैं। उनका यह जज्बा अन्य कर्मियों को भी प्रेरित करता है। आज भी वह लगातार ग्रामीण इलाकों में कैम्प कर और घर-घर जाकर लोगों को टीके के लिए जागरूक कर रही हैं एवं टीकाकरण केंद्र में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका टीकाकरण कर रहीं हैं। 




टीकाकरण के लिए जागरूकता की कमी थी।

कई तरह की भ्रांतियों और अफवाहों की वजय से इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोग टीकाकरण के लिए डरते थे परंतु अब सीएचओ सुश्री आरती नागवंशी की सूझ बूझ से समुदाय के लोगों में भी जागरूकता आई है जिसका नतीजा यह हुआ है कि अब आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा, बुजुर्ग महिला व पुरुष उनके घर आकर टीकाकरण की तारीख़, स्लॉट, डोज से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्रों में पहुँच रहें हैं। सीएचओ आरती नागवंशी ने टीकाकरण के पात्र लोगों से अधिक संख्या में आकर टीका लगवाने की अपील भी की। 

इनका कहना है:-
कोरोना से खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं और शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया मे वायरल हो रहे मैसेज, फर्जी खबरों, भ्रांतियों और अफवाहों से बिल्कुल दूर रहे। टीकाकरण सुरक्षित है इसलिए खुद भी टीका लगवाए और दूसरों को भी प्रेरित करें।

- सुश्री आरती नागवंशी (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी)
                      स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश।

 

            










         #Vaccination #Covid #Vaccine #Chhindwara #Tamia #CoronaWarrior

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages