मप्र / सिंधिया ने कहा- हमारी संस्कृति में मामाओं का बुरा इतिहास- पहले कंस, फिर शकुनि, अब शिवराज - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 22, 2018

मप्र / सिंधिया ने कहा- हमारी संस्कृति में मामाओं का बुरा इतिहास- पहले कंस, फिर शकुनि, अब शिवराज

  1. सिंधिया ने कहा- शिवराज मामा मध्यप्रदेश के भांजे-भांजियों के साथ खिलवाड़ कर रहे
  2. शिवराज के शासन में किसानों की हालत भी खराब, बेरोजगारी बढ़ी  
  • इंदौर/मंदसौर.  पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- "भाजपा हिंदू संस्कृति की बात करती है। मैं बताना चाहता हूं कि हिंदू संस्कृति में मामाओं का बहुत ही खराब इतिहास है।

    उन्होंने कहा, "मामाओं की बात आती है, तो सबसे पहले कंस मामा याद आते हैं, ये वही कंस मामा थे, जिन्हाेंने अपने भांजे-भांजियों की हत्या की। इसके बाद शकुनि मामा, जिनके कारण पूरा कौरव साम्राज्य नष्ट हो गया। अब हैं शिवराज मामा, जो प्रदेश के भांजे-भांजियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।" मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मामा के नाम से भी जाने जाते हैं।
  • सिंधिया ने कहा- भावांतर योजना छूमंतर हो गई 
  1. "हमारे मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र बताते हैं, लेकिन उनके राज में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सात-सात दिन मंडियों में गुजारने पड़ते हैं। सात दिन बाद वे अपनी उपज बेच पाते हैं और फिर उसका भुगतान होने में छह महीने लग जाते हैं।
  2. "सरकार भावांतर योजना की बात करती है। उनकी भावांतर योजना छूमंतर हो गई।"
  3. "राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों को बस एक बटन दबाना है और उनका दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ हो जाएगा।"
  4. शाम को उज्जैन में सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मोदी जी बुलेट ट्रेन तो नहीं ला सके लेकिन पेट्रोल के दाम अवश्य बुलेट ट्रेन हो गए है। भाजपा सरकार से सभी परेशान है, गरीबों को खाना नहीं मिल रहा वहीं किसानों को उनकी फसलों के दाम नहीं मिल रहे।
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

        No comments:

        Post a Comment

        Post Bottom Ad

        Pages