Jio Phone / इस फोन में अब YouTube भी आया, इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना जरूरी; ऐसे करें डाउनलोड - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 21, 2018

Jio Phone / इस फोन में अब YouTube भी आया, इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना जरूरी; ऐसे करें डाउनलोड

image credit:- www.bhaskar.com

गैजेट डेस्क. रिलायंस जियो के फीचर फोन जियो फोन और जियो फोन 2 में अब YouTube भी आ गया है। कंपनी ने जियो फोन के KaiOS को सपोर्ट करने के लिए नया वर्जन बनाया है। इसके जरिए अब जियो फोन यूजर्स भी वीडियोज़ देख सकते हैं और उसे फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस के जरिए अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं।



दरअसल, 5 जुलाई 2018 को हुई रिलायंस की सालाना जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने 15 अगस्त तक जियो फोन यूजर्स को व्हाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक ऐप का सपोर्ट मिलने की बात कही थी। लेकिन तय तारीख बितने के बाद भी यूजर्स को इसका सपोर्ट नहीं मिला था। हाल ही में जियो फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट आया है

इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट होना जरूरी

    • जियो फोन और जियो फोन 2 में YouTube का इस्तेमाल करने के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर KaiOS 2.5 का अपडेट होना जरूरी है।
    • सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करने के लिए जियो फोन यूजर्स setting> device> software update पर जाकर देख सकते हैं।

YouTube ऐप कैसे डाउनलोड करें?

    • सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद जियो स्टोर पर YouTube को सर्च कर अपने जियो फोन में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या मिलेंगे इसमें फीचर्स?

    • iOS और एंड्रॉयड की तरह ही जियो फोन की YouTube ऐप में भी 'होम' और 'ट्रेंडिंग' टैब दिए हैं। साथ ही इसमें गूगल अकाउंट से साइन-इन करने का ऑप्शन भी मिलता है।
    • इसक अलावा इसमें फुल-स्क्रीन का फीचर भी है, जिससे वीडियो देखते समय स्क्रीन को पोर्ट्रेट से लैंडस्केप में बदल सकते हैं।
    • हालांकि इसमें iOS और एंड्रॉयड ऐप की तरह 'डार्क मोड' और 'इन्कॉग्निटो मोड' का फीचर नहीं मिलता है और न ही वीडियो को ऑफलाइन या डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages