फेक न्यूज रोकने के लिए वॉट्सएप के नए फीचर की टेस्टिंग शुरू, एक बार में सिर्फ 5 यूजर को मैसेज फॉरवर्ड होगा - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 20, 2018

फेक न्यूज रोकने के लिए वॉट्सएप के नए फीचर की टेस्टिंग शुरू, एक बार में सिर्फ 5 यूजर को मैसेज फॉरवर्ड होगा

करीब दो महीने में देश में वॉट्सएप से फैली फेक न्यूज और अफवाहों के कारण भीड़ की हिंसा में 28 लोगों की जान गई

- सरकार ने एक दिन पहले ही वॉट्सऐप को दूसरा नोटिस दिया था
- सरकार ने वॉट्सऐप से अफवाह और भड़काऊ मैसेज रोकने के तरीके ढूंढने को कहा है
गैजेट डेस्क.फेक न्यूज और अफवाहों पर केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद वॉट्सएप ने नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। वॉट्सएप ने शुक्रवार को ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस फीचर के आने पर किसी मैसेज, फोटो या वीडियो को एक बार में सिर्फ 5 यूजर या 5 चैट ग्रुप में ही फॉरवर्ड किया जा सकेगा। मैसेजिंग एप से फॉरवर्ड बटन को हटाने की भी तैयारी चल रही है। अभी तक मैसेज फॉरवर्ड करने की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है।
इस विधानसभा चुनावों में नए टूल का इस्तेमाल होगा: वॉट्सऐप अपने फेक न्यूज वेरिफिकेशन टूल 'Verificado' को इस साल के आखिरी में होने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल करेगा। इसके बाद इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोटिंग पर फेक न्यूज का असर न पड़े।
मैक्सिको में हुआ था इसका इस्तेमाल : वॉट्सऐप के इस टूल का इस्तेमाल जून में मैक्सिको में हुए आम चुनाव में किया गया था। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी से मैसेज को स्कैन किया जाता है और उसके फैक्ट को चेक किया जाता है। अगर फैक्ट में गलती दिखाई देती है तो उसे फिल्टर कर प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाता है।
बीते 20 दिनों में वॉट्सएप और फेक न्यूज को लेकर क्या हुआ?
तारीखक्या हुआ?
1 जुलाईमहाराष्ट्र के धुले जिले के राइनपाड़ा गांव में वॉट्सएप पर अफवाह फैली कि बच्चों का ध्यान रखें, कुछ लोग बच्चा चोरी करने के लिए घूम रहे हैं। इसके बाद इलाके में घूम रहे पांच अनजान लोगों की पीटकर हत्या कर दी गई।
3 जुलाईआईटी मंत्रालय ने वॉट्सएप को चेतावनी देते हुए अफवाहों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सरकार ने कहा कि 'लॉ एंड ऑर्डर मशीनरी अपना काम कर रही है, पर वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए हो रहा है। यह चिंतजनक है।
4 जुलाईवॉट्सएप ने एक बयान में कहा- भारत में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामले डराने वाले हैं और इसके लिए हम अपने प्लेटफॉर्म में सुधार करेंगे।
10 जुलाईवॉट्सएप ने अखबारों में विज्ञापन देकर 10 प्वॉइंट्स के जरिए फेक न्यूज से बचने के तरीके बताए।
11 जुलाईवॉट्सएप ने नया फीचर लॉन्च किया। इससे पता चलेगा कि मैसेज सेंडर ने ही लिखा है या फिर इसे अफवाह फैलाने के मकसद से फॉरवर्ड किया गया। मैसेज के ऊपर 'फॉरवर्डेड लेबल' जोड़ा गया।
19 जुलाईसरकार ने वॉट्सएप को दूसरा नोटिस देकर कहा कि अगर फेक न्यूज और अफवाहें रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो कानूनी कार्रवाई होगी।
20 जुलाईवॉट्सऐप ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए फॉरवर्ड मैसेज की लिमिट तय करने की बात कही।

Vivo Nex Frist Look


News Source::This article has been taken from https://bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages