विनोद एम. नागवंशी (टेक डेस्क) ●
दैनिक भास्कर ने भारत का अपना सोशल वीडियो एप Firstwall लॉन्च किया है। यह आपको एक ऐसा प्लेटफॉर्म देगा, जहां आप न केवल न्यूज, स्पाेर्ट्स, गॉसिप, वायरल और ट्रेंडिंग वीडियोज समेत लाखों वीडियाे देख सकते हैं, बल्कि अपने बनाए वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह हिंदी के लिए बनाया गया है और इस सभी वीडियो आपको हिंदी में ही मिलेंगे।
डिजिटल सेलिब्रिटी बनने का अच्छा माध्यम-
आप इस एप पर अपनी प्रोफाइल बनाकर उस पर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। यदि ज्यादा से ज्यादा लोगों ने आपके वीडियो को पसंद किया तो यह वीडियो वायरल हो सकता है। इस प्रकार यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आपको डिजिटल सेलिब्रिटी बनने का मौका देगा।
(यदि किसी प्रकार की कोई भी जिज्ञासा हो तो मुझे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/VinodMNagwanshi पर इनबॉक्स संदेश भेजकर पूछ सकते हैं।)
- इंजी० विनोद एम. नागवंशी ( लेखक, टेक्निकल & डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट )

No comments:
Post a Comment