फोर्ब्स: टॉप 100 एंटरटेनर्स की लिस्ट में अक्षय और सलमान, सालभर में दोनों अभिनेताओं ने कमाए 535 करोड़ - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 17, 2018

फोर्ब्स: टॉप 100 एंटरटेनर्स की लिस्ट में अक्षय और सलमान, सालभर में दोनों अभिनेताओं ने कमाए 535 करोड़

इस लिस्ट में अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर पहले और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 10वें नंबर पर हैं

फोर्ब्स ने मंगलवार को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 एंटरटेनर्स की लिस्ट जारी की। इसमें सलमान खान और अक्षय कुमार भी शामिल हैं। अक्षय लिस्ट में 76वें और सलमान 82वें नंबर पर हैं। दोनों ने कुल 535 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस सूची में अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर पहले नंबर पर हैं। एक साल में उनकी कमाई 1952 करोड़ रुपए रही। 10वां नंबर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रस्टियानो रोनाल्डो का है, उनकी कमाई 740 करोड़ रुपए रही।
अक्षय ने सलमान से 20 करोड़ ज्यादा कमाए :फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने पिछले एक साल में 40.5 मिलियन डॉलर (करीब 277 करोड़ रुपए) की कमाई की है। वहीं, सलमान खान ने इस दौरान 37.7 मिलियन डॉलर (करीब 258 करोड़ रुपए) की कमाई की है।
फोर्ब्स के मुताबिक, अक्षय ने कई फिल्मों में सामाजिक रूप से संवेदनशील रोल निभाए। इनमें स्‍वच्‍छता को लेकर सरकारी अभियान पर आधारित फिल्‍म 'टायलेट: एक प्रेम कथा' और ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता पर आधारित बॉयोपिक 'पैडमैन' के किरदार काफी अहम रहे। अक्षय कुमार को करीब 20 ब्रांड्स के एंडोर्समेंट और प्रॉफिट से भी लाखों की कमाई हुई। उधर, सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्‍म प्रोड्यूस की और उसमें अहम किरदार भी निभाया। इससे उन्‍हें अच्‍छा मुनाफा हुआ।
टॉप- 5 में सभी अमेरिका के : फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-5 में अमेरिकी एंटरटेनर्स का कब्जा है। पहले नंबर पर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर एक्टर जॉर्ज क्लूनी और तीसरे नंबर पर रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेस पर्सन काइली जेनर हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-10 एंटरटेनर्स
नामकमाईदेश
फ्लॉयड मेवेदर285 मिलियन डॉलर (करीब 1952 करोड़ रुपए)अमेरिका
जॉर्ज क्लूनी239 मिलियन डॉलर (करीब 1637 करोड़ रुपए)अमेरिका
काइली जेनर166.5 मिलियन डॉलर (करीब 1140 करोड़ रुपए)अमेरिका
जूडी शींडलीन147 मिलियन डॉलर (करीब 1007 करोड़ रुपए)अमेरिका
ड्वेन जॉनसन124 मिलियन डॉलर (करीब 849 करोड़ रुपए)अमेरिका
यू 2118 मिलियन डॉलर (करीब 808 करोड़ रुपए)आयरलैंड
कोल्डप्ले115 मिलियन डॉलर (करीब 788 करोड़ रुपए)यूके
लियोनेल मैसी111 मिलियन डॉलर (करीब 760 करोड़ रुपए)अर्जेंटीना
ईडी शीरन110 मिलियन डॉलर (करीब 753 करोड़ रुपए)यूके
क्रिस्टियानो रोनाल्डो108 मिलियन डॉलर (करीब 740 करोड़ रुपए)पुर्तगाल
News Source::This article has been taken from https://bollywood.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages