सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी को कोर्ट में पेश करने की बजाय थाने पहुंचकर पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
मंदसौर/इंदौर/रतलाम.सात साल की मासूम के साथ सामूहिक ज्यादती करने वाले दोनों दरिंदों के खिलाफ लोगों का गुस्सा 5वें दिन शनिवार को और बढ़ गया। भले ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हों, पर इन्हें जल्द-से-जल्द फांसी देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। रतलाम में दुष्कर्म के आरोपी इरफान और आसिफ के पुतलों को महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर फांसी पर लटका दिया गया। रतलाम, मंदसौर और नीमच में प्रदर्शन हुए। कई अन्य कस्बे बंद रहे। जिला मुख्यालयों पर हिंदू-मुस्लिम समाजों और सामाजिक संस्थाओं ने रैली निकालीं। इधर, आरोपी आसिफ पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इसलिए पाक्सो स्पेशलिस्ट जेएमएफसी शबनम मंसूरी ने अजाक थाने पहुंचकर आसिफ को रिमांड पर सौंपा। मंदसौर एसपी मनोज सिंह के मुताबिक सबूत जुटाने के लिए 10 लोगों की टीम गठित की गई है। टीम जल्द चालान पेश करेगी। अब तक आरोपियों के कपड़े, बाइक, बच्ची के कपड़े और डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं।
बच्ची अब होश में है
इंदौर के एमवाय में भर्ती बच्ची की हालत में शनिवार को आंशिक सुधार हुआ। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीएस पाल ने बताया कि बच्ची अब होश में है और उसे आज दाल-दलिया-खिचड़ी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्ची को संक्रमण से बचाने के लिए उसके वार्ड में आवाजाही पर रोक लगा दी है। गलियारे में बैरिकेडिंग की गई है।
शादी तक खर्च उठाएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बच्ची की पढ़ाई, नौकरी और शादी तक की पूरी जिम्मेदारी उठाने की बात कही। उसके नाम दस लाख की एफडी करवाई है। इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बच्ची की पढ़ाई, नौकरी और शादी तक की पूरी जिम्मेदारी उठाने की बात कही। उसके नाम दस लाख की एफडी करवाई है। इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विरोध के बाद विधायक गुप्ता बोले- ऐसा इरादा नहीं था, दुखी हूं
विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं गहरा दुख प्रकट करता हूं। बच्ची और परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। मेरी बात को प्रस्तुत करने के दौरान नजरिया बदल दिया गया, मेरा ऐसा इरादा नहीं था। गौरतलब है कि गुप्ता ने एमवाय अस्पताल में बच्ची के परिजन से कहा था कि सांसद सुधीर गुप्ता खुद इतनी दूर से मिलने आए हैं। इन्हें धन्यवाद दीजिए।

No comments:
Post a Comment