VIDEO : शिखर धवन ने राहुल को दी ऐसे बधाई, देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 19, 2018

VIDEO : शिखर धवन ने राहुल को दी ऐसे बधाई, देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे

शिखर धवन ने केएल राहुल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो को उनके कमेंट ने काफी मजेदार बना दिया है

नई दिल्ली :  टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब के फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज एकेल राहुल का बुधवार को जन्मदिन था। वैसे तो उन्हें सभी तरफ से बधाइयां मिलीं। राहुल के साथ पंजाब की टीम भी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है, खासतौर पर जब उन्होंने टूर्नामेंट के ताकतवर टीमों में से एक चेन्नई को अपने घर में हुए रोमांचक मैच में चार रनों से हरा दिया। टीम ने राहुल के जन्मदिन के साथ इस जीत का भी जश्न मनाया। 
इस साल अब तक टीम इंडिया में राहुल भले ही  कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन आईपीेएल में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। वे इस आईपीेएल में सबसे तेज अर्धशतक बना चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मोहाली में केवल 15 ही गेंदों में आईपीएल का अब तक का सबसे तेज अर्थशतक बना दिया। 
स सीजन में रविवार को चेन्नई के खिलाफ केएल राहुल ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों की मदद से 22 गेंदों पर 37 रन बनाए थे।  इसी मैच में सीजन का अपना पहला मैच खेलते हुए क्रि  गेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। 
टीम इंडिया में राहुल के साथ कई मौकों पर बल्लेबाजी कर चुके सालामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक अनोखे ही अंदाज में राहुल को जन्मदिन दी बधाई दी।  धवन ने एक ट्वीट किया जिसमें एक कार में से बहुत सी बच्चियां उतर रहीं।  बच्चियों की इतनी संख्या देखकर लोग चौंक सकते हैं। वीडियो को देखकर यह सवाल मन में आता है कि इतनी बच्चियां इस कार में समाई कैसे होंगी।  शिखर ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि लगता है कि सब राहुल की बर्थडे पार्टी में जा रहीं हैं।  इसके बाद शिखर कहते हैं, “हैप्पी बर्थडे राहुल ब्रो”

 बुधवार को केएल राहुल 26 साल के हो गए हैं उनका करियर काफी शानदार रहा है. वे टीम इंडिया के खास खिलाड़ी हैं. साल 207 में उन्होंने श्रीलंका के भारत दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके नाम चार टेस्ट शतक और10 टेस्ट अर्धशतक के साथ वनडे और इंटरनेशनल टी20 में भी एक एक शतक दर्ज है हालांकि इस साल वे आईपीएल से पहले कुछ खास नहीं कर सके हैं
राहुल की  पंजाब की टीम का गुरुवार को इस बार के आईपीएल सीजन में सबसे तगड़ी टीम हैदराबाद से होने वाला हैशिखर धवन की हैदराबाद ने जहां अपने तीनों ही मैच जीते हैं वहीं पंजाब ने केवल एक ही मैच में हार का सामना किया है और पिछले मैच में एक रोमांचक मैच में चेन्नई की मजबूत टीम को हराने में भी कामयाबी हासिल की है जिसमें क्रिस गेल ने अपने फॉर्म की शानदार वापसी की है यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है
शानदार है राहुल का आईपीएल करियर भी
एल राहुल अपने आईपीएल करियर में  के42 मैचों की 33 पारियों में 76 चौकों, 32 छक्कों की मदद से 860 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 133.33 रहा है इनमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं वहीं इस सीजन के तीन मैचों में 198.52 के शानदार स्ट्रॉइक रेट से वे अब तक एक अर्धशतक के साथ 135 रन बना कर ऑरेंज कैप की दौड़ में नौवें स्थान पर आ गए हैं
News Source::This article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages