आधार कार्ड से लिंक होगी डिग्री, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, ऑनलाइन कहीं भी देख सकेंगे - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 16, 2018

आधार कार्ड से लिंक होगी डिग्री, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, ऑनलाइन कहीं भी देख सकेंगे



ग्वालियरजीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को नए सत्र से डिग्री लेने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, जेयू प्रशासन नए सत्र से डिग्री को आधार कार्ड से लिंक करने जा रहा है। आधार कार्ड नंबर डालकर छात्र कहीं भी ऑनलाइन देख व प्रिंट निकाल सकेंगे।




 इतना ही नहीं, संबंधित संस्थाओं को छात्रों को नौकरी देने के बाद डिग्री वेरीफिकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में पत्र भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संबंधित संस्थान ऑनलाइन डिग्री का वेरीफिकेशन कर सकेंगे। डिग्री बारकोड युक्त होगी। आधार कार्ड से डिग्री लिंक होने पर छात्र फर्जीवाड़ा भी नहीं कर सकेंगे। 

परीक्षा फॉर्म के साथ आधार कार्ड का नंबर देना अनिवार्य 80 हजार छात्र हर साल जेयू से होते हैं पासआउट 


जेयू में वर्तमान में लगभग दो लाख छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से लगभग 80 हजार छात्र यूजी व पीजी की परीक्षा में होते हैं। ऐसे छात्रों को डिग्री रिजल्ट जारी होने के एक साल बाद मिलती है। लेकिन नई व्यवस्था से इतने समय तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। जेयू प्रशासन का कहना है कि मार्कशीट बनने के बाद डिग्री भी तुरंत तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र आधार कार्ड नंबर डालकर डिग्री का प्रिंट कहीं भी निकाल सकेंगे। दरअसल यूजीसी ने देश भर की यूनिवर्सिटी को छात्रों को ऑनलाइन डिग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जेयू ने इस तरह की पहल की है। 



 ऑनलाइन हो सकेगा डिग्री का वेरीफिकेशन 

आधार कार्ड से डिग्री को लिंक किया जा रहा है। इससे छात्र कहीं भी ऑनलाइन डिग्री देख सकेंगे। नौकरी करने वाले छात्रों की डिग्री का वेरीफिकेशन संस्थाएं ऑनलाइन कर सकेंगी। अभयकांत मिश्रा, एआर, जेयू 



परीक्षा फॉर्म के साथ आधार कार्ड का लिया जा रहा नंबर इन दिनों यूजी पहले वर्ष तक के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। ऐसे छात्रों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान आधार कार्ड नंबर का जरूर उल्लेख करें। इसी आधार कार्ड नंबर को डिग्री से लिंक करेंगे। इसके बाद ही छात्र डिग्री ऑनलाइन निकाल सकेंगे। 

News Source::This article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages