अब वॉट्सऐप से कर सकेंगे पेमेंट, भारत के लिए चल रहा ट्रायल - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 9, 2018

अब वॉट्सऐप से कर सकेंगे पेमेंट, भारत के लिए चल रहा ट्रायल

सैन फ्रांसिस्को दोस्तों और रिश्तेदारों को मेसेज भेजने के साथ ही जल्द आप उन्हें वॉट्सऐप से ही पैसे भी भेज सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेजिंग सेवा कंपनी भारत में नए पेमेंट फीचर का ट्रायल कर रही है। टेकक्रंच ने गुरुवार देर रात कंपनी की योजनाओं से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि यह फीचर फिलहाल बीटा मोड में है और इसलिए इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि यह अभी व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं है।



 जब यह फीचर लॉन्च होगा तो नया वॉट्सऐप ई-वॉलेट प्लेटफॉर्म पेटीएम और पेमेंट फीचर वाले मेसेजिंग सेवाओं को कड़ी चुनौती देगा। खासतौर से गूगल द्वारा हाल में लॉन्च किए गए तेज वॉलेट को इससे कड़ी चुनौती मिलेगी।



यह भुगतान सेवा यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से काम करेगी और कई बैंकों का इसे समर्थन मिलेगा, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं। बीटा ट्रायल करने वालों ने पाया है कि वॉट्सऐप का इंटरफेस समर्थन वाले बैंकों की बड़ी सूची दिखा रहा है और वॉट्सऐप के सेटिंग्स मेनू में पेमेंट फीचर का विकल्प दिया गया है। 

News Source::This article has been taken from https://navbharattimes.indiatimes.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages