पुलिस कॉन्फ्रेन्स में पहुंचे पीएम मोदी, साइबर आतंकवाद पर चर्चा - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 6, 2018

पुलिस कॉन्फ्रेन्स में पहुंचे पीएम मोदी, साइबर आतंकवाद पर चर्चा

पुलिस कॉन्फ्रेन्स में पहुंचे पीएम मोदी, साइबर आतंकवाद पर चर्चा

राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के डीजीपी स्तर के अधिकारियों के तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पीएम मोदी मध्य प्रदेश के टेकनपुर पहुंचे हैं ये सम्मलेन टेकनपुर की बीएसएफ एकेडमी में हो रहा है भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह नौ बजे वायुसेना के विशेष विमान से महाराजपुरा एयर बेस पहुंचे, जहां उनकी अगवानी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रधानमंत्री यहां से टेकनपुर के लिए रवाना हुए

साइबर आतंकवाद पर चर्चा

राज्यों के डीजीपी औ आईजीपी स्तर के अधिकारियों का ये सम्मेलन शनिवार को शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी यहां दो दिन तक रहने वाले हैं
मध्य प्रदेश के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित सम्मेलन के दौरान शनिवार को देशभर से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, साइबर आतंकवाद, सोशल मीडिया का असर, सीमापार आतंकवाद, युवाओं के अतिवादी बनने के अलावा दूसरे मुद्दों पर चर्चा की
गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यमंत्री हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह सचिव राजीव गौवा शनिवार को ही टेकनपुर पहुंच चुके हैं. सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं

पीएम का टेक्नोलॉजी पर जोर

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ऐसे ही सम्मेलन को 2014 में गुवाहाटी, 2015 में गुजरात के कच्छ के रण स्थित धोर्दो और 2018 में हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को संबोधित किया था
प्रधानमंत्री पुलिस बल के लिए खास तौर से प्रौद्योगिकी और मानवीय इंटरफेस का जिक्र करते हुए नेतृत्व की अहमियत, व्यवहार कुशलता और सामूहिक प्रशिक्षण पर विशेष बल देते रहे हैं
राष्ट्रीय राजधानी से बाहर सालाना डीजीपी सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के उस सुझाव के अनुसार हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि ऐसे सम्मेलन न सिर्फ दिल्ली में बल्कि देशभर में आयोजित होने चाहिए इस बार सम्मलेन का फोकस साइभर टेररिज्म और युवाओं पर इंटरनेट के असर से जुड़ा है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages