इधर करनी सेना ने पद्मावत फिल्म ना दिखाए जाने के विरोध में पूरे देश में बवाल मचा रखा है उधर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सीधे सिनेमा हॉल से पद्मावती को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे हैं। बता दें कि फेसबुक पर लाइव का एक विकल्प है और इसी विकल्प का फायदा उठाकर लोग इसे फेसबुक के ग्रुप्स पर लाइव चला रहे हैं। बता दें कि जैसे ही ये खबर चली वैसे ही पद्मावत के इस विडियो को लोगों ने हटा लिया।
कई लोग ऐसे थे जो मॉल और थियेटरों में फोन लेकर घुस जाते हैं और फिर अपने फोन की मदद से फिल्म को रिकॉर्ड कर लेते हैं या फिर उसे तुरंत ही लाइव कर देते हैं जिससे फिल्म निर्माताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। पद्मावत फिल्म को लेकर देश भर में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं और कुछ लोग इसी का फायदा उठाकर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर चला रहे हैं।
News Source::This article has been taken from http://www.chauthiduniya.com

No comments:
Post a Comment