पद्म पुरस्कारों का आज शाम होगा एलान, सिलेक्शन कमेटी को भेजे गए थे 15,700 नॉमिनेशंस - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 25, 2018

पद्म पुरस्कारों का आज शाम होगा एलान, सिलेक्शन कमेटी को भेजे गए थे 15,700 नॉमिनेशंस

नई दिल्ली.गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान होगा। इस साल 15,700 से ज्यादा लोगों ने पद्म अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल किए थे। जबकि 2016 में यह संख्या 18 हजार से ज्यादा थी। पद्म पुरस्कारों का एलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पिछले साल 89 अवॉर्ड दिए गए थे। बता दें कि आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

मोदी ने कहा था- समाज के हीरोज को मिलें अवॉर्ड

- पीएम मोदी ने कहा, ''बीते दौर में पद्म पुरस्कार मंत्रियों की सिफारिश पर दिए जाते थे। हमने इस परेशानी को दूर कर दिया। अब कोई भी नॉमिनेशन फाइल कर सकता है। कोई भी किसी और के लिए रिकमंडेशन ऑनलाइन फाइल कर सकता है। देश में अलग-अलग फील्ड्स में कुछ एेसे कामयाब और बेहतरीन काम करने वाले हीरोज (unsung heroes) हैं, उन्हें ये पद्म अवॉर्ड्स मिलने चाहिए।''

4417 हस्तियों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिले

भारत रत्न- 45
पद्म विभूषण - 300
पद्म भूषण- 1232
पद्मश्री- 2840 
(नोट- अवॉर्ड की संख्या 2017 तक है)

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार?

- बता दें कि अलग-अलग फील्ड्स में अच्छा काम करने वाली शख्सियत को हर साल पद्म अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। जैसे- आर्ट, लिट्रेचर और एजुकेशन, स्पोर्ट्स, मेडिसिन, सोशल वर्क, साइंस एंड इंजीनियरिंग, पब्लिक अफेयर्स, सिविल सर्विस, ट्रेड एंड इंडस्ट्री।
- पुरस्कारों के लिए आए नॉमिनेशंस पद्म अवॉर्ड कमेटी के सामने रखे जाते हैं। यह कमेटी हर साल पीएम बनाते हैं। पुरस्कारों का एलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होता है।

नॉमिनेशन के लिए ऑनलाइन सिस्टम

- पद्म अवॉर्ड्स के लिए 15 सितंबर, 2017 तक www.padmaawards.gov.in पर एप्लीकेशन स्वीकार किए गए। 15,700 से ज्यादा लोगों के नॉमिनेशन आए। 2016 में यह संख्या 18,768 थी।
- इन पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के डिपार्टमेंट्स और सांसद भी रिकमंडेशंस भेज सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages