रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने की यह मांग - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 17, 2018

रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने की यह मांग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक रोड शो के दौरान अपने अंगरक्षक को थप्पड़ मारते और धक्का देकर अपने से दूर करते देखे जा रहे हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने अंगरक्षक को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल होने पर राज्य की सियासत गरमा गई है विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कृत्य को 'सत्ता का मद' करार देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि सत्ता का मद, खिसकता जनाधार और असफल नीतियों की खीज मुख्यमंत्री से लेकर संत्री तक सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने लगे हैं

सिंह ने कहा कि शिवराज का धार जिले के सरदारपुर में चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षाकर्मी पर हाथ उठाना और उसे काम करने से रोकना शासकीय कार्य में बाधा डालना है इसके लिए मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 353 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह राजगढ़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्रीलाल यादव द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान और महिदपुर के विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा खुलेआम की जा रही गुंडागर्दी के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होना बताता है कि अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा अपने सुरक्षाकर्मी को चांटा मारे जाने और उसे धक्का दिए जाने की गंभीर घटना के बाद उनके खिलाफ धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो कानून एक साथ नहीं चल सकते कि आम आदमी के खिलाफ मामला दर्ज हो और मुख्यमंत्री को तमाम प्रमाणों के बावजूद छोड़ दिया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज ने रविवार को धार जिले के सरदारपुर में रोड शो किया था उस रोड शो का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसमें मुख्यमंत्री को अपने अंगरक्षक को थप्पड़ मारते और धक्का देकर अपने से दूर करते देखा जा रहा है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages