जानिए, इतिहास में क्यों खास हैं 26 जनवरी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 25, 2018

जानिए, इतिहास में क्यों खास हैं 26 जनवरी

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है। और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए। साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है। हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है। अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 26 जनवरी से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे।
26 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ...
1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।।
2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2005 -गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
2006 - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।
2008- 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
2010-भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकारा रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति...
1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।
1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।
26 जनवरी को हुए निधन...
1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।
1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages