गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण जयंती को शुष्क दिवस घोषित
जशपुरनगर: राज्य शासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, मद्य भण्डारण, भण्डागार एवं कमान्डेंट-81, बीएन, सीआरपीएफ जशपुर को 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी के रात 9 बजे से 27 जनवरी के सुबह 11 बजे तक और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 29 जनवरी के रात 9 बजे से 31 जनवरी की सुबह 11 बजे तक पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है।

No comments:
Post a Comment