IND-SL दूसरा वनडे आज, करो या मरो वाले मैच में टीम इंडिया के सामने होंगे ये 5 चैलेंज - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 12, 2017

IND-SL दूसरा वनडे आज, करो या मरो वाले मैच में टीम इंडिया के सामने होंगे ये 5 चैलेंज

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार (13 दिसंबर) को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला वनडे हारने के बाद भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो का मुकाबला हो गया है। उधर श्रीलंकाई टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने की होगी। भारत में श्रीलंका ने अबतक नहीं जीती है कोई सीरीज....

- टीम इंडिया के खिलाफ लगातार 10 वनडे हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने धर्मशाला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की धरती पर उसने 8 साल बाद मेजबान टीम के खिलाफ कोई मैच जीता था।
- श्रीलंकाई टीम भारत की धरती पर अबतक कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है। दोनों देशों के बीच वनडे हिस्ट्री में कुल 17 बाइलेटरल सीरीज हुई हैं। जिनमें से भारत ने 12 तो श्रीलंका ने सिर्फ दो सीरीज जीती हैं। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं।
- मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज 20 साल पहले 1997 में जीती थी। तब उसने सीरीज 3-0 से जीती थीं।
पहले वनडे के बाद रोहित ने कही थी ये बात
- टीम इंडिया धर्मशाला में हुआ पहला वनडे 7 विकेट से हार गई थी। पहले वनडे में टीम की परफॉर्मेंस बेहद खराब थी और वो 38.2 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
- धर्मशाला में धोनी एकबार फिर हीरो साबित हुए थे जिनके बनाए 65 रन की बदौलत ही टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच सका था।
- मैच के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना था कि यह हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली है।
12 साल बाद मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा भारत
- टीम इंडिया ने मोहाली के PCA स्टेडियम में कुल 14 मैच खेले हैं। जिसमें से 9 में उसे जीत और 5 में हार मिली है।
- श्रीलंकाई टीम ने इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने दो में उसे जीत और 1 में हार मिली है।
- भारत और श्रीलंका के बीच इस ग्राउंड पर एक ही वनडे खेला गया है, जो अक्टूबर 2005 में हुआ था। मेजबान टीम ने ये मैच 8 विकेट से जीता था।

पहले वनडे में फेल रहे थे दोनों ओपनर्स
- धर्मशाला में हुए सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया की ओपनिंग बेहद खराब रही थी। इस दौरान धवन बिना खाता खोले और रोहित 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
- भारत के शुरुआती दो विकेट 5 ओवर से पहले 2 रन पर गिर गए थे। ऐसे में आने वाले बैट्समैन पर प्रेशर काफी बढ़ गया और वे भी इसे नहीं झेल सके।
- सीरीज का दूसरा वनडे जीतने के लिए भारत को बेहतरीन ओपनिंग की दरकार होगी। ऐसे में शिखर और रोहित पर जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।
- इस सीरीज में तो रोहित पर दोहरी जिम्मेदारी है। ना केवल उन्हें बतौर ओपनर अच्छी शुरुआत देनी होगी, बल्कि बतौर कप्तान भी टीम को जीत दिलाना होगा।
- रोहित ने इस साल 19 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 63.41 के 1078 रन बनाए हैं। उधर धवन ने इस साल खेले 20 वनडे मैचों में 41.68 के एवरेज से 792 रन बनाए हैं।

news source:यह आर्टिकल https://www.bhaskar.com से लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages