![]() |
| शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश विद्यार्थियों के नाम मुख्यमंत्री जी की पाती |
मेरे प्यारे भांजे-भांजियों,
आप सभी के स्कूलों में पढ़ाई का नया साल शुरु हुए लगभग 5 महीने पूरे हो गए हैं। आप की परीक्षाओं के लिए अब सिर्फ लगभग 3 माह का समय रह गया है। मुझे विश्वास है आप सभी अभी से अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर चुके होंगे । ध्यान रहे परीक्षा के समय आप आत्मविश्वास से भरे रहें आप जरा भी तनाव या दबाव महसूस नहीं करें।
मैं चाहता हूं कि आप सभी मेहनत कर ज्ञान प्राप्त करें और अपना भविष्य बेहतर बनाएं ज्ञान के बल पर आप दुनिया में किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकते हैं।
मेधावी विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा की फीस की समस्या ना बनें इसीलिए "मुख्य मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना" प्रारंभ की गई है। यदि आप बारहवी की परीक्षा में मध्य प्रदेश बोर्ड पर 75% या सीबीएसई से 85% अंक प्राप्त करते हैं और यदि योजना में पात्रता है और आपका प्रवेश किसी भी शासकीय चयनित निजी महाविद्यालय में मेडिकल, इंजीनियरिंग, आई आई एम, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, बीए, बीएससी और बीकॉम में से किसी भी कोर्स में होता है, तो कॉलेज की फीस इस राज्य सरकार द्वारा जमा कराई जाएगी।
मैं चाहता हूं कि मुझे प्रदेश के हर पात्र विद्यार्थी को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में लाभ दिलाने का मौका मिले मेरी आप सभी को दुनिया में ऊंचे ऊंचे स्थानों पर देखने की हार्दिक इच्छा है। प्रदेश का हर युवा प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान करें यही मेरे लिए जीवन में सबसे अधिक प्रसन्नता की बात होगी।
आप सभी को ढेर सारी सारा प्यार और शुभकामनाएं।
आपका प्यारा मामा
( शिवराज सिंह चौहान )


No comments:
Post a Comment