Oppo ने OPPO A54s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. फोन की खासियत इसकी तगड़ी बैटरी है. फोन IPX4 रेटिंग के साथ आता है, यानी फोन पानी में खराब नहीं होगा. आइए जानते हैं OPPO A54s की कीमत और फीचर्स...
नई दिल्ली. Oppo ने इसी साल मई में OPPO A54 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, उसके बाद इसका 5G वर्जन लॉन्च किया गया था. साल के अंत तक, कंपनी ने फोन का एक और वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. Oppo ने OPPO A54s स्मार्टफोन लॉन्च किया है. फोन की खासियत इसका कैमरा और तगड़ी बैटरी है. फोन IPX4 रेटिंग के साथ आता है, यानी फोन पानी में खराब नहीं होगा. आइए जानते हैं OPPO A54s की कीमत और फीचर्स...
OPPO A54s Price
OPPO A54s को अमेजन इटली की वेबसाइट पर 229.99 यूरो (करीब 19 हजार रुपये) की कीमत में भी लिस्ट किया गया है. यह दो कलर ऑप्शन- क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू में आता है. फोन 18 नवंबर से इटली में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
OPPO A54s Specifications And Features
OPPO A54s में 6.52 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जो 1600 x 720 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 269ppi पिक्सल डेंसिटी और 480nits चमक प्रदान करता है. डिवाइस मीडियाटेक हेलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो IMG GE8320 GPU के साथ मिलकर है. डिवाइस में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है जिससे स्टोरेज क्षमता को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
OPPO A54s Camera
पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. आगे की तरफ, डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का स्नैपर है.
पानी में खराब नहीं होगा OPPO A54s
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें IPX4 रेटिंग है, जो डिवाइस को वाटर-रेसिस्टेंट बनाती है. डिवाइस में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं.
OPPO A54s की बैटरी
OPPO A54s स्मार्टफोन ColorOS 11 कस्टम इंटरफेस के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. डिवाइस में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है. यह बिजली की खपत को कम करने के लिए सुपर पावर सेविंग मोड और सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय मोड के साथ आता है.
News Source:this article has been taken from https://zeenews.india.com/

No comments:
Post a Comment